कोटद्वार-पौड़ी

पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड को मिली स्वीकृति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल में संचालित हो रहे पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का नया ट्रेड स्वीकृत हो गया है। इसी सत्र 2023-24 से यहां पर इस ट्रेड को संचालित करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित हो रहा है। जल्द ही अन्य ट्रेडों को खोलने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
राजकीय पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता ने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू कराने के लिए एआईसीटीई की स्वीकृति मिल चुकी है। कहा फिलहाल इस ट्रेड में 30 सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि नए ट्रेड खुलने से इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने वाले क्षेत्र के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां पर 2011 से पॉलीटेक्निक संचालित हो रहा है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड खुलवाने की मांग कर रहे थे। कहा 16 जून 2022 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य ट्रेडों को खुलवाने के लिए उनकी ओर से तकनीकी शिक्षा मंत्री को पत्र दिया गया था। जिस पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य ट्रेड भी यहां पर संचालित हों इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!