ग्रेन डीलरों की हड़ताल खत्म
रुद्रप्रयाग। विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक माह से हड़ताल पर चल रहे ग्रेन डीलरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। उचित मूल्य विक्रेताओं द्वारा हड़ताल स्थगित करने से खाद्य विभाग व जनता को राहत मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी जीसी भट्ट ने बताया कि जिले में उचित मूल्य विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक सितंबर से हड़ताल पर चल रहे थे। इनमें बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत खाद्यान्न लाभांस दर बढ़ाने सहित ढुलान भाड़ा व बाल पोषाहार में बढोतरी, उचित मूल्य की दुकानों का किराया, अॅनलाइन नैट का मूल्य दिए जाने आदि प्रमुख मांगें थी। समस्याओं को लेकर ग्रेन डीलरों से वार्ता की गई। सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद ग्रेन डीलरों ने लिखित में हड़ताल स्थगित करने का पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रेन डीलरों की हड़ताल समाप्त होने से खाद्य विभाग सहित जनता को राहत मिलेगी।