पूर्व सैनिक ने लगाएं अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप, जांच के आदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड पाबौ के अंतर्गत चिपलगाट क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन के लिए पूर्व सैनिक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप लगाए हैं। पूर्व सैनिक ने इस मामले में जिलाधिकारी, संबंधित विभाग और संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
्रिवर्स पलायन के तहत अपने गांव लौटे पूर्व सैनिक गणेश प्रकाश ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत के निस्तारण के लिए लंबा संघर्ष किया। इसके बाद जल संस्थान श्रीनगर ने चिपलगाट सीएसडी कैंटीन, 33 केवी पावर हाउस, स्थानीय मंदिर और आसपास के परिवारों के लिए एक छोटी पेयजल योजना वर्ष 2023-24 में स्वीकृत करते हुए नियमित पानी की आपूर्ति सुचारु की थी। गणेश प्रकाश का आरोप है कि बीते 27 अप्रैल को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिना विभागीय औपचारिकता पूरी किए ही मुख्य पेयजल लाइन से नया कनेक्शन जोड़ दिया। इससे मौजूदा आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने कहा कि वह पानी देने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मुख्य लाइन को काटकर कनेक्शन जोड़ना नियम विरुद्ध है। उनका कहना है कि यदि नए परिवारों को पानी देना है तो इसके लिए मुख्य टैंक से अलग व्यवस्था की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *