भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी में क्षेत्र के गरीबों के हितेषी कहे जाने वाले प्रमुख समाजसेवी स्व. ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर मलेठी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें व अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में हवन पूर्णाहुति संपन्न हुई। इन सात दिवसों में गहन आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
कथावाचक हिमांशु गैरोला ने कथा समापन अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्कर्म, भक्ति व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कहा कि कथा श्रवण से मन शुद्ध होता है, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रोज कथा श्रवण करने सतपुली के आसपास क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि टिहरी, पौड़ी, कोटद्वार, देहरादून आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचे और व्यासपीठ पर कथावाचक हिमांशु गैरोला से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा सुनने वालों में शंकर मठ के महामंडलेश्वर दिनेशानंद महराज, महंत स्वामी विश्वनंद महाराज, कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल, हेमंवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर लोक कला संस्कृति निष्पादन केंद्र निर्देशक गणेश खुगशाल गणि, जिला रेड सोसाइटी के सचिव केशर सिंह असवाल, पूर्व दर्जाधारी भूपेंद्र सिंह लिंगवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेन्द्र सिंह मियां, समाजिक कार्यकर्ता आर पी नैथानी, बंधुवर सेवा समिति अध्यक्ष माया देवी आदि उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन कर्ता त्रिलोक सिंह चौहान, कनिष्ठ पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली ने कथा श्रवण करने आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।