रेडशन ब्लू टॉवर्स में बेहतर पैकेज के लिए, छात्रों ने मनाई खुशी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज कोटद्वार में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) कोर्स आमें, अंतिम वर्ष की शिक्षा ले रहे 10 छात्रों का देश के जाने माने पांच सितारा होटल रेडशन ब्लू टॉवर्स में चयन हुआ है। नौकरी मिलने पर छात्रों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित आईएचएमएस कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन के तहत गत दिनों रेडशन ब्लू टॉवर्स कोशांभी दिल्ली एनसीआर के सीनियर एचआर मैनेजर ने अलग अलग राउंड में बीएचएम के छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसके बाद छात्र आयुष जोशी, तुषार बिष्ट, आशीष रावत, अंश बिष्ट, सुमित सिंह पटवाल, शिवम गुसाईं, शांतनु नेगी, अनूप भंडारी, नितिन और शुभम का चयन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि कॉलेज में क्षेत्र के युवाओं की बेहतरीन शिक्षा के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली विकसित की गई है। जिसके कारण भारत सरकार की एजेंसी नेशनल एसेसमेंट काउंसिल (नैक) ने उन्हें बी ग्रेड की मान्यता दी है। नेक की रेटिंग मिलने के बाद अब देश की जानी मानी कंपनियां प्लेस्मेंट के लिए आईएचएमएस कैंपस में आ रही हैं। कहा कि छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए अन्य कंपनियों से भी अनुबंध किए जा रहे हैं।