यातायात नियम तोड़ने पर 36 चालान, सात वाहन सीज-

Spread the love

अल्मोड़ा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत रानीखेत पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 36 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि सात वाहनों को सीज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन चंद्र जोशी की मौजूदगी में एसएसआई बिशन लाल, उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की और पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं रैश ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सात वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *