पहाड़ में शराब की दुकानों का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने पहाड़ में नई शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। कहा कि इससे पहाड़ का महौल खराब होगा। महिलाएं लगातार शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आंदोलन भी कर रही है।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में कई नई शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। जिसके विरोध में पहाड़ की महिलाएं लगातार आंदोलन कर रही हैं। घर का काम छोड़ महिलाएं शराब की दुकानों का विरोध कर रही है। कहा कि महिलाओं की मांग को देखते हुए सरकार को नई शराब की दुकानें खोलने के निर्णय को वापस लेना चाहिए। पलायन की मार झेल रहे पहाड़ में नशे के बजाय स्वरोजगार व पलायन रोकने की योजना पर कार्य होना चाहिए। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, अनूप सिंह, अनिल डबराल, संजय असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *