बदरीनाथ धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह

Spread the love

गोपेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में भव्य एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ आईटीबीपी, पुलिस प्रशासन, हक-हकूकधारी एवं पंडा समाज, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों एवं स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
योग के महत्व को किया आत्मसात
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर के रावल जी ने भी उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन एवं आत्मा को भी संतुलित और सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *