देहरादून में भीषण गर्मी, तापमान 35 पार

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोग खासे परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। 11 जून से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, कल देहरादून में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी और कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने गर्जन और झोंकेदार हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *