किच्छा से किसानों ने संधू बॉर्डर कूच किया
रुद्रपुर। ग्राम उत्तमनगर से किसानों ने आंदोलन में भाग लेने के लिए संधू बॉर्डर कूच किया। भारतीय किसान यूनियन(चंढूनी) के युवा जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह संधू ने किसानों के जत्थे के साथ सिंधु बॉर्डर जाकर भारतीय किसान यूनियन (चंढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी से मुलाकात की। इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर अगली रणनीति पर चर्चा की गई। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने विश्वास दिलाया की जिला ऊधम सिंह नगर के मुद्दों को भी गम्भीरता से लिया जाएगा। इसमें यदि किसानों से चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर कर वसूला गया तो टोल को पूर्ण रूप से बंद करके धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की किसी भी साजि़श को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान कई किसान शहीद हो चुके है लेकिन सरकार को किसानों चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तीनों कृषि काले कानूनों को रद्द नहीं किया, तब आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।