उत्तराखंड

जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व सीएम शास्त्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान उन्होंने गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को उदयराज हिंदू इंटर कलेज में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकाल कर श्रमदान किया। यहां मनोज विश्नोई, मेजर मुनीशकांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा रहे।
कांग्रेसियों ने गांधी-शास्त्री को श्रद्घांजलि दी
द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि दी। यहां कार्यक्रम में अलका पाल, एनसी बाबा, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, जितेंद्र सरस्वती,मुशर्रफ हुसैन, इंदुमान, उमेश जोशी एडवोकेट, ब्रह्मा सिंह पाल, महेंद्र लोहिया रहे। इधर, द्रोणासागर स्थित गांधी आश्रम में मेयर उषा चौधरी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। यहां कविंद्र सिंह कपकोटी, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सिद्घू, मनोज कुमार नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट, कुंवरपाल सिंह चौहान, मकरंद सिंह चौहान, खेम चंद आर्य रहे।
जनजीवन उत्थान समिति ने की गोष्ठी
जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा हमें गांधी और शास्त्री को मंदिर में स्थापित कर पूजा की वस्तु नहीं बनाना है। बल्कि उनके प्रेरणादायक विचारों को अपने मन मंदिर में ग्रहण कर आधुनिक भारत को आगे बढ़ाते हुए विश्व गुरु बनाना है। इस अवसर पर बच्चों को कपी, पेंसिल ,पेन आदि बांटे गए। यहां भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा, अमृतपाल सिंह एडवोकेट,रईस अहमद एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, सीमा शर्मा एडवोकेट, कुसुम शर्मा एडवोकेट रहीं।
बीएड की छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति
एसआईएमटी कलेज में बीएड की छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय गीत वैष्णव जन की शानदार प्रस्तुति दी। यहां संस्थान निदेशक प्रो़ ड़ योगराज सिंह, संस्थान अध्यक्ष रवींद्र कुमार, निदेशक प्रो़ ड़ योगराज सिंह, प्राचार्य ड़ एसएस कुशवाहा, विभागाध्यक्ष ड़ सुनीता शर्मा, पृथ्वी राज सान्याल, बलविंदर सिंह रहे।
राउमावि मानपुर में किया ध्वजारोहण
राउमावि मानपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान निबंध और कला प्रतियोगिता भी कराई गई। यहां प्रधानाध्यापक रामेंद्र ओझा, अर्चना, अजय कुमार, मोहनलाल रहे।
बाजपुर में मनाई गई गांधी-शास्त्री की जयंती
बाजपुर। बाजपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आदर्श कन्या इंटर कलेज, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, इंटर कलेज बाजपुर, जीजीआईसी, तहसील परिसर, कोतवाली आदि में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उधर, गांव महेशपुरा में पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें कवियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर काव्यपाठ किया। ड़ सुरेंद्र जैन और उनकी पुत्री काव्यश्री जैन ने कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!