बिग ब्रेकिंग

विकास के लिए खिलाएं कमल का फूल: नड्डा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार व चौबट्टाखाल में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड का बेहतर विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए जनता को एक बार फिर कमल का फूल खिलाना होगा। इस दौरान उन्होंने चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज व कोटद्वार में ऋतु भूषण खंडूड़ी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है। पिछले पांच वर्षों में हुए सरकार के कार्य भी जनता को धरातल पर नजर आ रहे हैं। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भी गांव-गांव को सड़क, स्वास्थ जैसी मूलभूत सुवधिाओं से जोड़ा गया है। भाजपा के प्रत्याशी सतपाल महाराज जनता के बीच अपने पांच साल के कार्यो का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। सतपाल महाराज पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ पहाड़ों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। कहा कि जब महाराज रेल मंत्री थे तो उन्होंने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सर्वे कराया था। जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होने कार्य प्रारंभ करवाया। यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। इस मौके पर चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री अमृता रावत, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डा. मोहन सिंह रावत, सरताज सिंह, अशोक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
उधर, कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कोटद्वार का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह भाजपा ही है। आज भाजपा ने अटल आयुष्मान के जरिये लोगों को सुरक्षा कवच दिया है। सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग वन रैंक वन पैंशन को लागू किया। यह सब भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस या अन्य दूसरे दल सिर्फ जनता से झूठे वायदे कर उन्हें भ्रमित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!