उत्तराखंड

मैरिज साइट के जरिए महिला से 28 हजार की ठगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। साइबर ठग मैरिज ब्यूरों की साइटों पर भी सक्रिय हो गए हैं। एक मैरिज साइट पर दून की महिला को मिले आरोपी ने विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 28 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर विनीत प्रभा निवासी रेसकोर्स ने तहरीर दी। कहा कि वह कुछ दिन पहले शादी मैरिज साइट पर प्रकाश राजपूत की नाम से प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आई। प्रकाश ने खुद के विदेश में नौकरी करने की बात कही। कहा कि वह उससे ही शादी के बारे बातचीत करेगा। इसलिए पोर्टल से अपना प्रोफाइल डिलीट कर रहा है। इसके बाद उसने झांसा दिया कि वह महिला को विदेश से गिफ्ट भेज रहा है। महिला उसके झांसे में आ गई। बीते आठ अगस्त को महिला को एक फोन आया। फोन पर एक महिला बोली। जिसने दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि गिफ्ट का कस्टम चार्ज 28 हजार रुपए उन्हें भरना होगा।
पीड़िता ने महिला के दिए बैंक खाते में उक्त रकम जमा करवा दी। इसके बाद फिर फोन आया। कहा कि पार्सल में चालीस हजार अमेरिकी डॉलर हैं। इसका जुर्माना 98 हजार रुपए भरना होगा। इसके बाद ही पार्सल रिलीज होगा। इसके बाद पीड़िता को शक हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। उसने पहले दी रकम वापस मांगी। जिसे नहीं लौटाया गया। महिला की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!