छात्रावास में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Spread the love

देहरादून, देहरादून के राजारोड स्थित गुरु नानक कॉलेज हॉस्टल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना सेलाकुई पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। घटना के दौरान छात्रावास में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *