दुकान में लगी आग, सामान जला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर के बांसवाड़ा स्थित काली मंदिर के पास बुधवार देर रात एक जनरल स्टोर भोजनालय में आग लग गई। इससे दुकान स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
दुकान स्वामी मकान सिंह रमोला ने बताया कि उनकी दुकान में जनरल स्टोर का सामान और भोजनालय संचालित होता है। बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने और गर्मी अधिक होने से कम ग्राहक आ रहे थे। ऐसे में रात को दुकान सामान्य दिनों से पहले बंद कर दी और घर चले गए। रात करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान सिंह रमोला ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही दुकान में नया माल भरा था जो पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय व्यापारी सुधांशु नौडियाल व व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने व्यापारियों से पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए आगे आने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *