मालगाड़ी वाहनों के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भंडारी ने जय बदरी विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर मालवाहक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में एसोसिएशन की ओर से शहर में मालगाड़ी वाहनों के लिए स्थायी व उचित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर मेयर भंडारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान का प्रबंध किया जाएगा जिससे शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। इसके अलावा शहर में संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अभिषेक नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *