खाद्य एवं पूर्ति विभाग एक्शन मोड में, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्रियों और स्थानीय लोगों को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग लगातार एक्शन मोड में है। गुरूवार को विभाग की टीम ने श्रीकोट क्षेत्र में होटलों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई का अभाव और रेट लिस्ट चस्पा न होने जैसी कमियां सामने आईं जिस पर टीम ने संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है।
पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार कैंतुरा के नेतृत्व में टीम ने श्रीकोट बाजार और हाईवे से लगे प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। टीम ने मुख्य रूप से प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, इस्तेमाल किए जा रहे तेल, एक्सपायरी डेट और मूल्य सूची (रेट लिस्ट) की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई होटलों और ढाबों की रसोई में गंदगी पाई गई। इसके अलावा कई दुकानदारों ने की ओर से दुकान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गईं। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार कैंतुरा ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में खामियां मिली हैं उनके संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए तत्काल प्रभाव से कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और अनिवार्य रूप से स्पष्ट रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि संचालकों को सुधार के लिए समय दिया गया है यदि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं मिला तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ चालानी कार्रवाई और विभागीय नियमों के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा। निरीक्षण अभियान में पूर्ति निरीक्षक के साथ टीम में मनवर सिंह, संतोष कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *