जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन विकास निगम की पनियाली डिपो, कोटद्वार में हरेला महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आन सिंह कांदली रहे। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिपो अधिकारी कन्याल, लेखा प्रबंधक अशोक कुमार, प्लाट प्रभारी नेहा बड़थ्वाल, अनुभाग अधिकारी रविंद्र सिंह चौहान सहित वन विकास निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और हरेला जैसे पर्व प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया गया।