गढ़वाल सांसद के फैसले का कांग्रेस नेता ने किया स्वागत

Spread the love

बाडियू गांव में बनेगा जसवंत द्वार, घर होगा धरोहर के रूप में विकसित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा भारत के महान सैन्य वीर जसवंत सिंह की याद में नैनीडांडा ब्लॉक के बाडियू गांव में उनके घर को एक धरोहर के रूप में बनाये जाने एवं गांव में जसवंत द्वार निर्माण के फैसले का स्वागत किया।


धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि नैनीडांडा विकासखंड के लोग वर्षों पुरानी यह मांग रही है कि आसपास के कुछ विकासखंडों को मिलाकर जिला जसवंतगढ़ बनाया जाए। इसके लिए स्वर्गीय राम प्रसाद ध्यानी जो कांग्रेस के नेता थे उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया और पिछले दिनों उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शहीद जसवंत सिंह ने 1962 के युद्ध में मात्र 21 वर्ष की आयु में इतिहास रचा था, जब नेफा में उन्होंनें 300 से अधिक विरोधी सैनिकों को को मार गिराया था और उनको महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में जो कदम उठाया है कांग्रेस पार्टी उसका स्वागत करती है, लेकिन यह सब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षों से किया जा रहे संघर्ष का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *