गढ़वाल विवि और ऋषिकेश योगपीठ ने बढ़ाया एमओयू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और ऋषिकेश योग पीठ के बीच हुए एमओयू को अगले चार वर्षों के लिए पुन: बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में लिया गया। मार्च 2021 से संचालित विस्तार केंद्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान एक माह के योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 465 साधकों ने भाग लिया, जिनमें 409 विदेशी और 56 भारतीय शामिल रहे। विदेशी प्रतिभागी ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, अमेरिका और यूके सहित कई देशों से पहुंचे। इन कार्यक्रमों से योग विभाग को 17,08,600 व विश्वविद्यालय के विदेशी कार्यालय को लगभग 5,40,000 की आय प्राप्त हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन कार्यक्रमों से भारतीय योग परंपरा और संस्कृति का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। विस्तार केंद्र के संपर्क अधिकारी डॉ. विनोद नौटियाल और सहायक आचार्य डॉ. रजनी नौटियाल ने बताया कि समय-समय पर योग प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. सुनीता गोदियाल, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत, विभागीय शिक्षक-कर्मचारी, ऋषिकेश योग पीठ के सचिव दिगंबर का विशेष सहयोग रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *