श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक मनोज नेगी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन देकर केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली क्रियान्वयन) के नियम 10 को विश्वविद्यालय में लागू करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि विवि के कई शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन व यूजीसी एवं शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी एक 7 अप्रैल और 16 अप्रैल 2026 को विवि प्रशासन को पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में मांग की गई है कि केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) नियम, 2021 के नियम 10 को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए केंद्र सरकार के कार्यालय ज्ञापन के आधार पर यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सके। (एजेंसी)