सड़क की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कोट की दानोधार-बसंतपुर-क्वालासारी मोटर मार्ग का करीब 12 वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की है।
बसंतपुर निवासी सुरेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि सड़क बनने के बाद से अब तक डामरीकरण नहीं हुआ, जिससे वाहन चालक गांवों तक आने से कतराते हैं। कहा कि कच्ची सड़क के कारण दानोधार, भंडालु, डुंगलाधार, बसंतपुर बिडिंग, अंबेडकर नगर, भुतनिशी और क्वालासारी गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, सांसद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन को कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *