उत्तराखंड

गरुड़ पहुंची गोलज्यू संदेश यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। अपनी धरोहर संस्था के तत्वाधान में आयोजित गोलज्यू संदेश यात्रा गुरुवार की सुबह बागेश्वर चंडिका मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद यात्र गरुड़ पहुंची। गरुड़ पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और खोलिया विवेकानंद इका की बालिकाओं ने यात्रा की अगवानी की। बुधवार की रातभर चंडिका मंदिर में भजनों का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। गुरुवार की सुबह भुवन कांडपाल तथा अन्य लोगों ने यात्रा को गरुड़ के लिए रवाना किया। गरुड़ पुल के पास स्थित स्थानीय गोलू मंदिर में गोलज्यू संदेश यात्रा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईजी गणेश सिंह मर्तोंलिया ने कहा कि पहाड़ की सभ्यता, संस्ति और धरोहर को बचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पलायन कर चुके लोगों को गांवों से जोड़ना भी यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर मंदिर में ढोल व नगाड़ों की थाप पर देव डांगरों का अवतरण भी हुआ। भजन कीर्तन हुए। भंडारे के बाद सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और यात्रा अगले पड़ाव की ओर रवाना हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, आयोजक हरीश जोशी, मोहन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, निरंजन गिरी महाराज, घनश्याम जोशी, नवीन खोलिया, कैलाश जोशी, विनोद भट्ट, श्याम सुंदर रौतेला, विजय भट्ट, ललित पंत, बीएस मेहता, प्रेम सिंह नेगी, हेम पांडे, दीवान नेगी, सुनील दोसाद, महेंद्र सिंह, ललित नेगी, पाल दत्त लोहनी, कैलाश पधान, मदन सिंह बिष्ट बसंत कांडपाल, संजय फर्सवाण, नवीन पांडे, विशन दत्त पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!