Uncategorized

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ , केस दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी, बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का पति हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। नानकमत्ता क्षेत्र के दूरस्थ गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति 302 के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आरोप है कि शमशेर सिह उर्फ छम्मी पुत्र जरनैल सिंह उस पर उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता है। 27 फरवरी की सायं को वह घर पर मौजूद थी, तभी शमशेर उसके घर पर जबरदस्ती घुस आया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और कहने लगा कि पैसा ले ले तेरा आदमी तो जेल में है। इसके बाद आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन घर की तरफ भागे तो आरोपी उसका दुपट्टा छीनकर गालियां देने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शमशेर सिंह के खिलाफ धारा 354, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!