Uncategorized

घंटाकर्ण महादेव के यज्ञ को किया बैठक का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। प्रतापनगर विकासखंड की पट्टी भटूरा के खीट्टा गांव में घंटाकर्ण महादेव के यज्ञ को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यज्ञ आयोजन को अच्छा कदम बताते हुये पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस दौरान पूर्व विधायक विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रवासियों को स्वरोजगार से जुड़ने की अपील नेगी ने की। क्षेत्र के आराध्य देव घंटाकर्ण महादेव के यज्ञ के लिए क्षेत्रवासी बैठक में एकत्रित हुये। बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यज्ञ आयोजन को सफल बनाने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में मौजुद प्रवासियों से अपील की, कि अपने गांव में ही स्वरोजगार अपनाकर कृषि, जड़ी-बूटी, फल व नगदी फसलों के उत्पादन से जुड़े। प्रवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके उत्पादन को बाजार दिलाने में पूरा सहयोग किया जायेगा। हुनर के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कुटीर उद्योग सहित पशुपालन भी युवा करें। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, दयाल सिंह सजवाण, सीएस पोखरियाल, हुकम सिंह पोखरियाल, अर्जुन सिह पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!