Uncategorized

स्पीकर ने किये 103 जरूरतमंद बहनों को 5.15 रू० के चेक वितरित –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। रक्षाबंधन पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की 103 जरूरतमंद बहनों को आर्थिक मदद दी है। उन्होंने विस अध्यक्ष कोष से इन महिलाओं को पांच लाख 15 हजार रुपए के चेक वितरित किए हैं। सोमवार को बैराजमार्ग स्थित कैंप कार्यालय में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की 103 जरूरतमंद महिलाओं को पांच-पांच हजार के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर यह उपहार जरूरतमंद बहनों के लिए हैं। कोष का वितरण समाज के उपेक्षित, वंचित, गरीब जरूरतमंदों को किया जाता है। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। ऐसे में प्रत्येक ज़रूरतमंद महिला को 5000 रुपये की यह सहायता कुछ राहत जरूर दिला सकती है। कहा कि यह त्योहार जिसमें बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उस बहन की रक्षा का वादा करता है। राखी का यह पर्व भारतीय संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सम्बंधों की प्रगाढ़ता के महत्त्व को रेखांकित करता है। मौके पर आरएसएस के जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रधान दीपा राणा, पार्षद शिव कुमार गौतम, दिनेश बिष्ट, शिवानी भट्ट, राजेश जुगलान, पार्षद विकास तेवतिया, अशोक पासवान, शौकत अली, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!