रुड़की। हाईवे किनारे रखे एक बीड़ी-सिगरेट के खोखे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खोखा पूरी तरह जलकर खराब हो चुका था। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वैशाली मंडप के सामने एक बीड़ी-सिगरेट का लकड़ी का खोखा रखा है। गुरुवार की रात करीब दो बजे खोखे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग से खोखा और अंदर रखा हजारों का सामान जलकर खराब हो गया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आग के कारणों का पता किया जा रहा है।