मार्ग निर्माण को सख्त पैरवी करें सरकार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की न्यायालय में सख्ती से पैरवी करने की मांग की है। कहा कि स्थानीय जनता लगातार उक्त मार्ग निर्माण के लिए आवाज उठा रही है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता हयात सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने लालढांग-चिल्लरखाल को बेहतर मार्ग बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, चुनाव के कई वर्ष बाद भी मार्ग के हालत बदतर हो गए हैं। बदहाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करना भी एक चुनौती बन गई है। भाजपा सरकार से पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उक्त मार्ग मरम्मत के लिए रकम भी स्वीकृत की थी। जिसके बाद मार्ग भी बेहतर बनाया गया था। लेकिन, वर्तमान में मार्ग की हालत बहुत बिगड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *