रुद्रप्रयाग : केदारनाथ दर्शन के लिए आए गुजरात के एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। बड़ोदरा (गुजरात) निवासी दिलीप भाई मनु माली (69) की बुधवार सुबह केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत केदारनाथ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव हेलिकॉप्टर से गुलाबराय मैदान लाया गया और यहां एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। (एजेंसी)