उत्तराखंड

केदारनाथ हेतु हेली सेवाएं भी हुई शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यहां के लिए हेलीकप्टर सेवाएं भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 9 हेली कंपनियों ने सेवाएं देने शुरू कर दी है। पहले दिन हेली कंपनियों ने दिनभर उड़ाने भरी। जबकि गुरुवार को भी हेली सेवाएं यहां उड़ान भरती रही। केदारनाथ धाम के लिए केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैडो से 9 हेली कंपनियां हेली सेवाएं दे रही है। इनमें फाटा से पवनहंस, चिप्सन, थम्बी, पिनैकल, गुप्तकाशी से एरो, आर्यन और शेरसी से हिमालय हैली, जेरा, क्रिस्टल कंपनियां सेवाएं दे रहे हैं। पहले दिन हेली कंपनियों से भी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
डीएम ने रोकी एक घंटे हिमालयन की सेवा- केदारनाथ हेलीपैड पर हिमालय हेली सेवा द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित कंपनी की करीब एक घंटे तक सेवा रोकी रखी। संबंधित कंपनी के अधिकारियों को हिदायतदेते हुए कहा गया कि यात्री सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। हालांकि बाद में सेवा फिर से संचालित होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!