हिमाचल के सेब से पोखड़ा व वीरोंखाल ब्लॉक के किसानों की बढ़ेगी आय
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी जनपद के पोखड़ा ब्लॉक के वीणा मल्ली, वीरोंखाल ब्लॉक के गडकोट और सीली मल्ली के किसानों की हिमाचल के सेबों की उन्नत प्रजाति से
आर्थिकी मजबूत होगी। उक्त गांवों में 4 एकड क्षेत्रफल में 2500 सेब की उन्नत किस्त के पौधे रोपे गये है। आने वाले तीन साल में ही किसानों के खेतों में सेब की
फसल अपनी लालिमा बिखेरेगी।
उद्यान विभाग की एप्पल मिशन योजना अन्तर्गत कोटद्वार संभाग के विकास खंड पोखड़ा के वीणा मल्ली, वीरोंखाल ब्लॉक के गडकोट, सीली तल्ली में विगत
वर्ष करीब 4 एकड़ क्षेत्रफल में 2500 सेब की उन्नत किस्म के पौधों की सघन बागवानी के अन्तर्गत रोपण किया गया। जिसमें अडमा, सुपरचीफ, गला फेंगल समेत
11 प्रजातियां शामिल है। यह पौधे आने वाले तीन वर्ष में फल देना शुरू कर देगें। इससे किसानों को चार लाख रूपये प्रति एकड़ की आमदनी होगी। किसानों को उक्त
योजना में 80 प्रतिशत सब्सीडी दी जाती है। डॉ. एसएन मिश्रा उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार गढ़वाल बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार वर्तमान में
कोटद्वार संभाग के अन्तर्गत पोखड़ा एवं बीरोंखाल ब्लॉक में चार एकड़ भूमि में सघन बाग स्थापित हो चुके है। आगामी वर्ष 2020-21 में दस एकड़ क्षेत्र में सेब
सघन उद्यान स्थापना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की सेब की प्रजाति का पेड़ मात्र तीन साल में फल देने लगता है। किसानों को पौधों की देखरेख के
बारे में जानकारी दी गई है।