देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश: पहले मतदाता ने पहली बार घर से किया मतदान, ब्रांड एंबेसडर हैं श्याम सरन नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

किन्घ्नौर, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए देश के प्रथम मतदाता 106 वर्षीय श्घ्याम सरन नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। घर से मतपत्र से मतदान करने के दूसरे दिन श्घ्याम सरन नेगी ने भी मतदान कर दिया। श्घ्याम सरन नेगी के मतदान के दौरान किन्घ्नौर में चुनाव आयोग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 80 वर्ष से अधिक के पात्र लोगों, दिव्यांगों को भी सुविधा प्रदान की गई है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी डाक से मतदान कर सकेंगे। श्घ्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने इस साल ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। 2014 के आम चुनाव के दौरान भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के वोट डालने के मौके पर जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने किन्नौरी वाद्ययंत्रों की व्यवस्था कर रखी थी। इन धुनों को बजाते हुए उनका स्वागत किया गया।
देश के आजाद होने के बाद 1952 में पहला लोकसभा चुनाव का आयोजन किया गया। लेकिन किन्घ्नौर में भारी हिमपात के कारण पांच महीने पहले सितंबर 1951 में मतदान हो गया। श्घ्याम सरन नेगी सेवानिवृत्घ्त अध्घ्यापक हैं। चुनाव के दौरान वह जिला किन्घ्नौर के मूरंग स्घ्कूल में तैनात थे। इस दौरान उनकी ड्यूटी चुनाव में भी लगी थी। वह आजाद भारत में पहली बार मतदान के लिए काफी उत्घ्साहित थे। चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी किन्घ्नौर के ही शौंगठोंग से मूरंग तक थी। उनका वोट कल्घ्पा में था। उन्घ्होंने निर्वाचन अधिकारी से सुबह वोट डालने के बाद ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। वह सुबह मतदान स्घ्थल पर पहुंच गए। उन्घ्होंने जल्घ्दी मतदान करवाने का आग्रह किया। जिस पर पोलिंग अधिकारी ने रजिस्घ्टर खोलकर उन्घ्हें पर्ची दी। नेगी ने सुबह सवा छह बजे मतदान किया। इस तरह मतदान करते ही वह देश के पहले मतदाता बन गए।
किन्नौर में अपने घर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालते प्रथम मतदाता श्घ्याम सरन नेगी। चुनाव आयोग की ओर से नेगी के घर पर विशेष इंतजाम किए गए थे। आंगन में शामियाने की व्घ्यवस्घ्था की गई थी। श्याम सरन नेगी ने कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए। वोट डालने का मतलब होता है कि सही आदमी को आगे पहुंचाया जाए। उन्होंने घर पर वोट डालने की सुविधा देने केलिए प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। 1951 में कल्पा में डाला था पहला वोट एक जुलाई 1917 को कल्पा में जन्में श्याम सरन नेगी देश के प्रथम मतदाता है। इन्होंने 1951 के पहला वोट आजाद भारत में डाला था। बुधवार को पहली बार इन्होंने अपने घर से अपने मत प्रयोग किया।
उपायुक्त ने कहा यह किन्नौर ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि आजाद भारत के पहले मतदाता किन्नौर जिला से हैं। उन्होंने कहा कि पहले श्याम सरन नेगी हर बार की तरह बूथ पर आकर ही मतदान करना चाहते थे, लेकिन अब इनकी तबीयत खराब होने के कारण घर पर ही इनका मतदान करवाया है। इन्होंने 12डी फार्म भरा। इसके बाद प्रशासन ने इनसे घर पर आकर वोटिंग करवाई। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना दृष्टि पत्र चार नवंबर को जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!