बिग ब्रेकिंग

अमृतसर में बोले गृह मंत्री अमित शाह- नवजोत सिद्घू की विकेट गिर जाएगी, पंजाब होगा नशा मुक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अमृतसर, एजेंसी। लुधियाना और पटियाला में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर बाद अमृतसर पहुंचे। यहां रंजीत एवेन्यू में बड़ी संख्या में भाजपा वर्करों और जिले की 11 विधानसभा हलकों के भाजपा प्रत्याशियों की मौजूद्गी में उन्होंने ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्घू पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्घू की विकेट गिर जाएगी। अमृतसर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी डा. जगमोहन सिंह राजू की जीत के साथ ही नशा मुक्त पंजाब का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। शाह ने अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया। गृहमंत्री ने कहा कि अकाली दल, कांग्रेस और आप अच्टे शासन की बात कर रहे हैं। पंजाब ने सबका हाल देखा है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों के बाहर शराब के ठेके खुलवा दिए। केजरीवाल जवाब दें, दो बार सरकार बनने पर भी एक भी पंजाबी को मंत्री क्यों नहीं बनाया।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा पहली बार सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब का भला चाहते हैं। वह सुरक्षित और नशा मुक्त पंजाब चाहते हैं। इसलिए पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। पंजाब को एनडीए सरकार ही सुरक्षित कर सकती है। हमारे घोषणा पत्र में भी यही है। भाजपा ने 11 सूत्रों पर नया पंजाब बनाने का संकल्प लिया है। केंद्र की एनडीए सरकार ने पंजाबियों की सेवा का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सबसे पहले संबोधित करते हुए कहा कि 1984 में दरबार साहिब पर हमला हुआ और दिल्ली में कत्लेआम हुआ। तब कांग्रेस की सरकार थी। 1984 के कत्लेआम के पीड़ितों को पीएम मोदी ने इंसाफ दियाया। उन्होंने ही काली सूची समाप्त की। लंगर पर टैक्स खत्म किया। श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर खुलवाया।
पुरी ने कहा कि विकास के मामले में आज पंजाब 14 वे पायदान पर है क्योंकि इंडस्ट्री राज्य से पलायन कर गई।पंजाब में नशा, माफिया रेत माफिया बड़ी समस्या है। दिल्ली माडल की बात करने वालों के मोहल्ला क्लीनिक कोरोना काल में बंद हो गए। दूसरी ओर भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में जो संकल्प लिए, वो पूरे किए। पंजाब के लिए ये सुनेहरा मौका। भाजपा ने पंजाब को लेकर जो संकल्प लिया वो पूरा होगा।
हालांकि उससे पहले शाह ने श्री दुर्ग्याना मंदिर और श्री वाल्मीकि तीर्थ में माथा टेका। श्री वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे गृहमंत्री का स्वागत अमृतसर पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार आईएएस जगमोहन सिंह राजू ने किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सुभाष शर्मा, रजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व एसपी केवल कुमार भी थे।
इसके बाद अमित शाह ने श्री दुर्गियाना तीर्थ में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान श्री ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारियों ने भगवान श्री ठाकुर जी का सिरोपा डालकर उन्हें आशीर्वाद दिया। श्री दुर्गियाना कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने गुलदस्ता देकर गृहमंत्री अमित शाह को सम्मानित किया।
अमित शाह ने तीर्थ परिसर में आए श्रद्घालुओं को हाथ हिलाकर अभिनंदन भी किया इस अवसर पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला, डा़ बलदेव राज चावला, हर्ष खन्ना तथा भाजपा नेता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!