ग्राम पंचायत मुसड़गांव में हूंण नाग देवता की प्राण प्रतिष्ठा हुई

Spread the love

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव धनारी में नव निर्मित हूंण नाग देवता मंदिर की मूर्ति स्थापना व वास्तु पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने अराध्य देव की पूजा-अर्चना की और अपनी व ग्राम सभा की कुशलता की कामना की। धनारी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मुसड़गांव के अराध्य देव हूंण नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में वास्तुपूजन व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर को सभी ग्रामीणों ने अपने अराध्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान समोद्री देवी, पुरोहित प्रकाशानंद नौटियाल, आचार्य कमलेश उनियाल, सुनील भट्ट, सूर्यमणि नौटियाल, शंभू प्रसाद, महेश भट्ट, चंद्र शेखर नौटियाल, दिनेश चंद्र नौटियाल, पुरुषोत्तम दत्त, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *