विकासनगर। यमुना पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ बहुउद्देशीय जल विद्युत परियोजना में कार्यरत श्रमिकों ने मंगलवार को वेतन विसंगति समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीटू यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रमिक डेमसाइड क्षेत्र से बाहर कडियाण में धरने पर बैठ गए। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी की ओर से वेतन दरों को लेकर लगातार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे मजदूर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी की ओर से आठ घंटे की मजदूरी के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग रेट सूची जारी की जा रही है।