वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने से बढ़ेगी आय

Spread the love

चम्पावत। डीएचओ टीएन पांडेय ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने की अपील की। काश्तकारों के प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से खेती करने से आय में इजाफा होगा। राजकीय उद्यान मुड़ियानी में डीएम के निर्देश पर काश्तकारों को बागवानी का प्रशिक्षण दिया गया। डीएचओ ने किसानों को फल, सब्जी संरक्षण, फूल-फल, सब्जी की खेती आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जिले के चम्पावत, लोहाघाट और मंच क्षेत्र के 35 षकों को पलीहाउस के फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम में चम्पावत उद्यान सचल दल प्रभारी निधि जोशी, लोहाघाट के आशीष रंजन खर्कवाल, दरबान सिंह ढेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *