बिग ब्रेकिंग

आइएएस अशोक कुमार का निधन, राज्यपाल और सीएम ने जताया दुख

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। शासन में प्रभारी सचिव पद पर तैनात आइएएस अशोक कुमार का निधन हो गया है। वह र्केसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है। 

आइएएस अशोक कुमार हल्द्वानी, नैनीताल के निवासी थे। वह 2013 बैच के आइएएस अधिकारी थे। वह इस समय प्रभारी सचिव उच्च और तकनीकी शिक्षा के पद पर तैनात थे। वह बीते कुछ समय से र्केसर से जूझ रहे थे। सोमवार को राजपुर रोड स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह इसी माह अंत में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे। उनकी पत्नी का निधन एक माह पूर्व ही हुआ है। उनके निधन पर सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय स्थित सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। वहीं, सचिवालय संघ ने भी आइएएस अशोक कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है।
ऋषिकेश कोतवाली में तैनात एक महिला कन्स्टेबल की बीमारी की हालत में मौत हो गई। पुलिस की टीम द्वारा उन्हें सलामी दी गई। गंगा तट पर महिला कन्स्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि महिला कांस्टेबल प्रीति कोठारी पिछले कई माह से बीमार चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!