बिग ब्रेकिंग

किसी ने एक इंच जमीन कब्जाने की कोशिश की तो सेना देगी मुंह तोड़ जवाब: रक्षा मंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पौड़ी। चमोली जिले के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को चेतावनी दी। चीन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ‘यदि कोई ताकत भारत की एक इंच भूमि पर भी कब्जे की कोशिश करेगी तो सेना उसे मुंह तोड़ जवाब देगी।’ जाबाजों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गलवन में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट के बहादुरों ने देश के मान-सम्मान की रक्षा की और एक इंच जमीन भी जाने नहीं दी।
रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा भारतीय सेना ने हमेशा पराक्रम के साथ-साथ सूझबूझ और संयम का भी परिचय दिया है। यही सच्चे सैनिक की पहचान भी है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को उन्होंने सच्चा सैनिक बताते हुए कहा कि वह एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी भी थे। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर और तप भूमि भी है। देवभूमि के वीरों माधो सिंह भंडारी, तीलू रौतेली और चंद्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए कहा कि राज्य बने हुए भले ही 20 वर्ष हुए हों, लेकिन यहां इतिहास और परंपराएं सदियों पुरानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!