Uncategorized

कोविड के समय कांग्रेस बिलों में घुसी रही: जोशी –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

केन्द्र सरकार मोर्चा नही संभालती तो खराब होती दिल्ली की स्थिति
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के समय जनता के साथ खडे़ होकर हर संभव सहायता की
उत्तरकाशी। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कर रहे हैं, पर कोविड के दौरान केंद्र सरकार मोर्चा नहीं संभालती तो दिल्ली के बुरे हालात होते। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह के 100यूनिट बिजली फ्री देने की बात पर कहा कि सरकार इसका गंभीरता से अध्ययन कर रही है। गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी जोशियाड़ा स्थित एक सभागार में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। जहां पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के समय जनता के साथ खडे़ होकर हर संभव सहायता की है। कहा कि राशन, मास्क, दवाईयों के साथ ही अन्य जरूरी सामाग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि कोविड के समय कांग्रेस बिलों में घुसी रही। लेकिन भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि उत्तरकाशी भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एतिहासिक कार्य किये है, जिसका जनता को सीधा फायदा मिला है। केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को गति देकर जनता के हित में निंरतर कार्य कर रही है। जिसके परिणाम रूवरूप आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!