उत्तराखंड

कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों की बढ़ रही कतार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। खटीमा में कांग्रेस में इस्तीफा देने वालों की लाइन बढ़ती जा रही है। बुधवार को गन्ना समिति के डायरेक्टर सहित छह कांग्रेसियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी ने अपने त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश संगठन को भेज दिए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस की ओर से डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी स्तर से कोई प्रयास होता नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने वालों में गन्ना समिति डायरेक्टर मनमोहन सिंह सोहल, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस लखविंदर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सकीर अंसारी, किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री ड़ सिद्घ प्रकाश सक्सेना, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कुंदन कन्याल, जिला सचिव बिगराबाग निवासी त्रिलोकी सिंह राणा के नाम शामिल हैं। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो जून को भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम फिलहाल कुछ समय के लिए आगे खिसक गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ और बड़े चेहरे कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। कांग्रेस में चल रहे इस्तीफा अभियान से कांग्रेस को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कांग्रेस में अभी तक कोई पहल होती नजर नहीं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!