Uncategorized

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पछुवादून से जौनसार बावर तक कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता धरने में बैठे रहे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को जनता के हितों और समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि एक आम आदमी के सामने अपने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार से जल्द अपनी नीतियों में सुधार करते हुए आम आदमी को महंगाई की मार से निजात दिलाने की मांग की। सांकेतिक धरने में प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, गिरीश सप्पल, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, विकास शर्मा, हरीश ग्रोवर, नितिन वर्मा, बलजीत सिंह, जमशेद अली, मुनीर अहमद, सदाकत अली जैदी, अनमोह शाह, मायाराम तोमर, रिंकू कनौजिया, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, यासीन मिर्जा, विशेष, अशोक, अनस आदि शामिल रहे। उधर, हरबर्टपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के बाहर सांकेतिक धरना देते हुए केन्द्र सरकार और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने में नगर अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा, आशीष पुंडीर, फुरकान अहमद, सुरजीत बग्गा, सुनील तोमर, सुफी शरीफ, जगमाल चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!