कोटद्वार-पौड़ी

थल सेना दिवस की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में थल सेना दिवस के उपलक्ष मै एनसीसी अधिकारी द्वारा एन0सी0सी कैडेटों के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। इस दौरान कैडेटों को थल सेना दिवस की जानकारी दी गई।
थल सेना दिवस के उपलक्ष मै एनसीसी अधिकारी द्वारा एन0सी0सी कैडेटों के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। जिसमें कैडेटों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम सारजेंट हिमांशु रावत के द्वारा थल सेना दिवस पर प्रकाश डाला गया। उसके बाद कैडेट सुरजीत और कैडेट प्रतीक्षा के द्वारा अपने विचारों से थल सेना दिवस के बारे में बताया गया। फिर कैडेट प्रिया और समूह के द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया जिससे कैडेटों के अन्दर देशभक्ति की भावना एक नए रूप तक पहुंची। फिर कैडेट प्रिया और कैडेट प्रीति के द्वारा सैनिकों के सम्मान के प्रति कविता पाठ किया गया। फिर कैडेट साक्षी और आयुषी के द्वारा देशभक्ति गाने पर डांस कर एक सैनिक के जीवन के बारे में बताया गया। उसके उपरांत ले. डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान जी के द्वारा सभी कैडेटों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। थल सेना दिवस के उपलक्ष मे अपने विचार से सभी कैडेटों को सेना में जाने के लिए प्रेरित कर बताया गया। कार्यकर्म के दौरान एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, भूतपूर्व कैडेट प्रवेश चौहान, कैडेट विवेक नेगी कैडेट हिमांशु रावत, कैडेट आयुष नेगी, कैडेट कुलदीप, कैडेट करन रावत, कैडेट अखिलेश नेगी, कैडेट विशाल नेगी, कैडेट प्रिया खंतवाल, आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!