पिथौरागढ़ में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

काशीपुर। पिथौरागढ़ सड़क हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामनगर के मालधन चौड़ निवासी संतोष प्रकाश पुत्र आनंद पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात था। बीती 17 दिसंबर को उसको पिथौरागढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके साथी उसे इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए थे। रविवार होने के कारण उसका एमआरआई नहीं हो सका। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में लाए। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 2001 बैच का सिपाही था। वह चार माह पहले ही अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ तबादले पर गया था। वह चार भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी छोटी बहन की 25 जनवरी को शादी तय हुई है। मृतक का 12 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *