जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचना लक्ष्य: संदीप

Spread the love

उत्तरकाशी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा का बड़कोट नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा किसान प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की मूलभूत समस्याओं को संगठन के माध्यम से हल किया जाएगा। जन-जन तक किसानों से संबंधित जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना उनका उद्देश्य रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सत्र में किसानों के संबंध में अच्छी नीतियां बनाई गई हैं, उन्हें प्रदेश के अंतिम कोने में रहने वाले किसान तक पहुंचाना जरूरी होगा । संदीप राणा ने कहा कि उत्तराखंड को जरूरत है पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर षि को उद्योग का दर्जा देना, क्यों कि यहां षि बागवानी की अपार संभावनाएं है। साथ ही उत्तरकाशी जिला में पलायन बहुत ही कम है, ऐसे में इस इलाके में षिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत है। भाजपा नेत्री ष्णा राणा ने कहा कि सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग में किसान मोर्चा नए कीर्तिमान स्थापित कर सभी को जोड़ने का काम करेगा। इस मौके पर चंडी प्रसाद बेलवाल, विनोद राणा, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *