कवां एटहाली में छात्रों को बांटे गर्म कपड़े

Spread the love

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और सीएमओ डक्टर विनोद कुमार कुकरेती की पहल पर कवां एटहाली जीआईसी में रेडक्रस सोसायटी की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ठंड से बचने को स्वेटर बांटी गई। गुरुवार को जीआईसी एटहाली पहुंची भारतीय रेडक्रस सोसायटी उत्तरकाशी की टीम ने निर्धन छात्रों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित कर फर्स्ट एड किट व जरूरी दवाइयां दीं। साथ ही अक्सीमीटर, अक्सीजन सिलेंडर भी स्कूल को भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मानंद नौटियाल व चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने बच्चों को जागरूकता अभियान के अंतर्गत सफाई का ध्यान रखने तथा नशे की आदतों से बचने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कहा कि जीवन में खेल, आर्ट, पढ़ाई, संगीत आदि आदतों को शामिल करने से कामयाबी के रास्ते खुलते हैं। वहीं सदस्य रुद्रांश, श्रेयष मिस्री ने भोले की भक्ति पर आधारित गीत गाकर बच्चों का दिल जीता। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता उमेश प्रसाद बहुगुणा, ट्रेनर कुसपाल पंवार, सीमा रावत, बलवेंद्र राणा आदि भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *