Uncategorized

महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। ध्येय संस्था ने रविवार को भीमताल ब्लाक के ग्राम पंचायत अलचौना एवं नौकुचियाताल के सिलौटी में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं को संस्था द्वारा स्वरोजगार के लिए संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अल्चोना में प्रधान पूरन भट्ट की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं ने ताड़ा, अल्चौना, एवं चांफी क्षेत्र के लिए अल्चौना के नयना तोक में एक कंप्यूटर सेंटर खोले जाने की मांग रखी। संस्था के अध्यक्ष ने हरेला पर्व के तुरंत बाद निशुल्क कंप्यूटर सेंटर खोले जाने की घोषणा की। सिलौटी में महिला समूह के साथ बैठक आयोजित की गई जहां पर महिला समूह को अलग-अलग प्रशिक्षण के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं ने मशरूम उत्पादन एवं मसाला उत्पादन के लिए विशेष जोर दिया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हरीश चंद्र जोशी ने जल्द ही निशुल्क सिलाई, मसाला व मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की बात कही। बैठक में सुदर्शन जोशी, दीपचंद भट्ट, पावनी जोशी, पुष्पा जोशी, श्वेता बृजवासी, पंकज शर्मा, शिवदत्त पांडे, हरीश बिष्ट, पूजा बिष्ट, दीपा नयाल, मनोज गोस्वामी एवं मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!