अतिक्रमण पर फिर चला सिंचाई विभाग का पीला पंजा

Spread the love

रुड़की। सिंचाई विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ बुधवार को एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अर्जुन सिंह तृतीय के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम और टास्क फोर्स ने पिरान कलियर क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कांवड़ पटरी मार्ग, दरगाह किलकिली साहब क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *