जनता दर्शन कार्यक्रम में उठाई डांगी गांव की समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व उप प्रधान जगमोहन डांगी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में डांगी गांव की मूलभूत समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।


जगमोहन डांगी ने कहा कि लगतार गुलदार के हमलों से लोग दहशत में है। सांय होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। इसके अलावा बंदरों और लगंरों के आतंक से भी ग्रामीण परेशान है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाई जाए। कहा कि पांच साल पहले बनी सड़कों पर अभी तक जीएमओयू बसों का ट्रायल तक नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द पांच वर्ष पूर्व बनीं सड़कों पर जीएमआयू की बसों का ट्रायल कर बसों का सुचारू रूप से संचालन किया जाय। क्योंकि जल्द ही त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। जगमोहन डांगी ने गांव में सोलर लाइट लगाने, पैतृक सम्पत्ति के ऑनलाइन दाखिल खारिज में आ रही दिक्कतों को दूृर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान का पद होने से ग्राम सभा में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। जिलाधिकारी ने संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एसडीएम पौड़ी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *