जंगल में पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति झुलसा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्रामसभा जुआ के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को स्वजन राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम जुआ निवासी अनिल नेगी (52) पुत्र गजेंद्र सिंह नेगी बकरियां चराने के लिए गांव के समीप जंगल गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जंगल में एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय अनिल नेगी पेड़ से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहा था। बिजली गिरने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अनिल नेगी हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने घर पहुंचा। इसके बाद स्वजन उसे उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *