जिला स्तरीय खेलों में चमके एकेश्वर के खिलाड़ी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और स्वजनों में खुशी का माहौल है।


बाल भारती पाटीसैंण के छात्र अंकुश विश्नोई ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा की परी और प्रिंस ने कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालकोट के अंश नौटियाल ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान हासिल किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय एकेश्वर के आरव रावत ने 100 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं एसजीआरआर एकेश्वर के अंश रावत ने 200 मीटर दौड़ और जूनियर वर्ग की लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालयों के शिक्षकों और स्वजनों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *